हरियाणा

स्वरोजगार का झांसा देकर 800 महिलाओं का 40 लाख रुपये हड़पने का मामला आया सामने

Rounak Dey
21 Jun 2023 2:12 PM GMT
स्वरोजगार का झांसा देकर 800 महिलाओं का  40 लाख रुपये  हड़पने का मामला आया सामने
x

जींद | महिलाओं को स्वरोजगार का झांसा देकर 800 महिलाओं के लगभग 40 लाख रुपये की राशि हड़पने का मामला सामने आया है। उचाना थाना पुलिस ने महिला ग्रुप मुखिया की शिकायत पर जींद प्रिडेल ग्रोथ इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

गांव छातर निवासी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया जींद प्रिडेल ग्रोथ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने शिव कॉलोनी सफीदों रोड जींद पर अपना कार्यालय खोला हुआ है, जिसमें गांव ढाना जिला हिसार निवासी अमित कुमार समेत आठ लोग कंपनी के निदेशक बने हुए हैं। कुछ समय पहले कंपनी के सभी निदेशक उसके पास गांव में आए और बताया कि उनकी कंपनी महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराती है, जिसके बाद आरोपियों ने लिखित में उसके साथ इकरारनामा भी तैयार करवाया।

आरोपियो ने ग्रुप से जुड़ी महिलाओं का विश्वास जीतने के लिए फर्जी रसीद फर्जी एग्रीमेंट व फर्जी चेक भी दिए हुए थे। जब उन्होंने ग्रुप से जुड़ी महिलाओं का मेहनताना देने के लिए कहा तो आरोपियों ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसके ग्रुप से जुड़े 800 महिलाओं के लगभग 40 लाख रुपये हड़प लिए। इसी प्रकार आरोपियो ने हरियाणा के अलावा राजस्थान हिमाचल में भी अपनी कंपनी की शाखाएं खोली हुई है। उचाना थाना पुलिस ने सुमन की शिकायत पर जींद फ्रीडेल ग्रोथ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित कुमार, गांव कोथ कलां निवासी राहुल कुमार, सुरेश कुमार, अमित रजाना, सोनू राहुल तथा अमित के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के शहर मामला दर्ज कर जा शुरू कर दी है।

Next Story