हरियाणा

सैर करने निकली महिलाओं को कार ने ठोकर मारी, मौके पर मौत

Shantanu Roy
6 July 2022 1:26 PM GMT
सैर करने निकली महिलाओं को कार ने ठोकर मारी, मौके पर मौत
x
बड़ी खबर

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत के गोहाना क्षेत्र के गांव खंदरई में कार ने सैर पर निकली देवरानी-जेठानी को टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई ने जाया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, दूसरी का अभी इलाज चल रहा है। थाना गोहाना शहर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया है।

गांव के पास हादसा
गोहाना खंड के गांव खंदरई निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उसकी मां सावित्री और चाची लक्ष्मी सुबह घर से सैर करने के लिए निकली थी। वह भी दोनों के साथ था। मां-चाची उससे आगे चल रही थी। वे जब गांव में शराब ठेके के पास पहुंचे तो पीछे से आई एक कार ने दोनों महिलाओं को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया।
इलाज के दौरान मौत
कार की टक्कर लगने के बा सावित्री और लक्ष्मी सड़क पर जा गिरी। दोनों काे गंभीर चोटें आई। हादसे की सूचना के बाद उनके अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे और इसके बाद दोनों महिलाओं को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मां सावित्री की मौत हो गई। लक्ष्मी का अभी इलाज चल रहा है।
केस दर्ज, चालक फरार
मुकेश ने पुलिस को बताया कि कार चालक ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चला कर यह दुर्घटना की है। दोनों महिलाओं को सीधी टक्कर मारी गई है। थाना गोहाना शहर के जांच अधिकारी HC अनिल कुमार ने बताया कि रोहतक पीजीआई से सूचना मिली थी इलाज के दौरान महिला सावित्री की मौत हुई है। पुलिस ने धारा 279,337,304A IPC के तहत कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी चालक की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लक्ष्मी की हालत अभी ठीक है।
Next Story