हरियाणा

लापता युवक का नहर में मिला शव, दुष्कर्मी पिता की हरकतों से आहत होकर निकला था घर से

Shantanu Roy
25 May 2022 10:22 PM IST
लापता युवक का नहर में मिला शव, दुष्कर्मी पिता की हरकतों से आहत होकर निकला था घर से
x
बड़ी खबर

पानीपत। पानीपत जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक का शव नहर से बरामद कर लिया गया है। युवक घर से 20 मई को निकला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने पिता की करतूत से आहत होकर घर से निकला था। क्योंकि उसके बाप ने अपनी ही नाबालिग बेटी से एक साल तक गलत काम किया था। इस बारे में बेटी ने मां को बताया था। मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया था कि वह थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। उसके दो बेटे व एक बेटी है। बेटी ने बताया कि उसका पिता पिछले 1 साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। उसने बेटी को भी जान से मारने की धमकी दी थी। बेटी ने हिम्मत कर मां को बताया। मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Next Story