हरियाणा

हमलावरों ने तेजधार हथियारों से युवक की हत्या की, जांच जारी

Admin Delhi 1
5 Aug 2022 5:24 PM IST
हमलावरों ने तेजधार हथियारों से युवक की हत्या की, जांच जारी
x

हरयाणा क्राइम न्यूज़: हिसार जिले के गांव डोबी में तेजधार हथियारों से एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई जबकि हमलावर उसके मां-बाप को गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतक व्यक्ति की पत्नी गायब बताई जाती है। इस वारदात के पीछे अवैध संबंध कारण बताए जाते हैं। हत्या की असल वजह पुलिस जांच में सामने आएगी। जानकारी के अनुसार गांव डोबी निवासी 27 वर्षीय सुनील कुमार गांव काबरेल रोड पर बनी ढाणी में रहता था।

उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व राजस्थान के गांव भिरानी की युवती से हुई थी। बताया जाता है कि पति पत्नी में अनुबंध रहती थी। शुक्रवार की अल सुबह कुछ लोग घर में घुस गए और तेजधार हथियारों से सुनील और उसके माता-पिता पर हमला कर दिया। इससे सुनील मौत हो गई जबकि उसके पिता राजकुमार तथा मां को गंभीर चोटे आई। घटना के बाद से सुनील की पत्नी मौके से गायब है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सुनील बिजली निगम बालसमंद कार्यालय में कॉन्ट्रैक्ट बेस पर लगा हुआ था।

Next Story