हरियाणा
फरीदाबाद में थार गाड़ी ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत
Shantanu Roy
25 Sep 2023 10:17 AM GMT
x
फरीदाबाद। शहर के सोहना रोड पर धौज के नजदीक एक तेज रफ्तार थार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस घटना में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि 42 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। मृतक के भतीजे प्रमोद ने बताया की महासिंह उम्र 55 वर्ष और घायल भगवान सिंह उर्फ लाला उम्र 42 वर्ष दोनों आपस में चचेरे भाई है और गांव खोरी जमालपुर के रहते हैं। दोनों आज लगभग 4:00 बजे के आसपास अपने गांव से बाइक पर सवार होकर धौज थाने में किसी काम के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सोहना की तरफ से आ रही एक थार गाड़ी पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों ही बाइक से उछल गए और लगभग 20-25 फीट दूर जाकर गिरे।
इस घटना में दोनों ही काफी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पहले तो एक निजी अस्पताल में इलाज किया ले जाएगा, लेकिन महा सिंह की हालत काफी गंभीर थी। जिसके चलते महा सिंह को फरीदाबाद के बादशाह खान सेल्स अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जहां पर पहुंचते पहुंचते उनकी मौत हो गई। वहीं प्रमोद ने बताया की आरोपी थार चालक टक्कर मारने के बाद थार को लेकर सोहना की तरफ भाग गया, लेकिन 112 नंबर पर पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस ने उसे टोल नाके पर रुकवा लिया। इस दौरान आरोपी टोल पर अपनी गाड़ी को छोड़कर भागने में कामयाब हो गए। अब हम चाहते हैं कि 24 घंटे के अंदर जल्द से जल्द आरोपी थार चालक को गिरफ्तार किया जाए। अगर जल्द ही गिरफ्तार नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन करेंगे।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana Samachar Live
Shantanu Roy
Next Story