हरियाणा
बेखौफ बदमाशों का आतंक, पेट्रोल पंप पर सेल्समैन पर कुल्हाड़ी से वार कर छीना रुपयों से भरा बैग
Shantanu Roy
11 Aug 2022 10:28 PM IST

x
बड़ी खबर
सोनीपत। सोनीपत में बेखौफ बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है और सोनीपत पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी है। जहां बीती देर रात बाइक सवार बदमाशों ने सोनीपत के बहालगढ़ रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाश सेल्समैन का पीछे से रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए और उस पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से वार कर दिया। आपको बता दें कि बदमाश यह पूरी वारदात 30 से 35 सेकंड में करके फरार हो गए। सेल्समैन शमशेर सोनीपत के तिहाड़ मलिक गांव का रहने वाला है हालांकि अब शमशेर का सोनीपत के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां पर उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं वारदात की सूचना मिलने के बाद सोनीपत पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में लूट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story





