हरियाणा

तरुण मेहता बने हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम के स्वतंत्र निदेशक

Admindelhi1
23 Sept 2026 8:59 AM IST
तरुण मेहता बने हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम के स्वतंत्र निदेशक
x
हरियाणा सड़क विकास निगम में तरुण मेहता स्वतंत्र निदेशक नियुक्त

हिसार: जिले के कस्बा बरवाला निवासी एडवोकेट तरुण मेहता को हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के प्रस्ताव का अवलोकन करने के बाद अपनी स्वीकृति प्रदान की। इस निर्णय से निगम के कामकाज में पारदर्शिता आएगी और प्रशासनिक दक्षता को और अधिक मजबूती मिलेगी।

एडवोकेट तरुण मेहता के पास लंबा प्रशासनिक और सांगठनिक अनुभव है। उनके पिता स्वर्गीय दीवान चंद मेहता को शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्यों के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार, जबकि उनकी माता निशा मेहता को राज्यपाल से स्टेट अवार्ड प्राप्त है। एडवोकेट तरुण मेहता ने मंगलवार को बताया कि स्वतंत्र निदेशक के रूप में उनकी प्राथमिकता व्यापक जनहित की सड़क परियोजनाओं को त्वरित गति से पूर्ण कराने की रहेगी, ताकि आमजन को सहूलियत मिले।

Next Story