हरियाणा

विज्ञान में स्वामी विवेकानन्द और गणित में रानी लक्ष्मीबाई सदन विजेता रहा

Harrison
5 Aug 2023 7:45 AM GMT
विज्ञान में स्वामी विवेकानन्द और गणित में रानी लक्ष्मीबाई सदन विजेता रहा
x
हरियाणा | नागोरी गेट स्थित श्री एचकेएसडी गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल में विज्ञान एवं गणित विषयों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर व जूनियर ग्रुप विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सीनियर ग्रुप विज्ञान में स्वामी विवेकानंद हाउस विजेता बना एवं जूनियर ग्रुप गणित में रानी लक्ष्मीबाई हाउस विनर बना। स्कूल की प्राचार्या रेनु मल्होत्रा ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
Next Story