हरियाणा
बाजारों में संदिग्धों पर रहेगी नजर, SP सिद्धांत जैन ने व्यापारियों को किया अलर्ट
Admindelhi1
28 Nov 2026 3:15 PM IST

x
बाजार में रेकी करने वालों पर रखें नजर, संदिग्ध दिखते ही पुलिस को दें सूचना
हिसार: बाजारों में चोरी, जेबतराशी और वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने व्यापारियों और दुकानदारों से अच्छी गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि दुकानों के प्रवेश और निकास द्वार, कैश काउंटर, नकदी रखने की जगह और बाहर सड़क की ओर कैमरे जरूर लगाए जाएं। साथ ही कैमरों की रिकॉर्डिंग नियमित रूप से जांचें और उन्हें हमेशा चालू रखें।
एसपी ने व्यापारियों से अपील की कि बाजार में कोई संदिग्ध व्यक्ति घूमता या दुकानों की रेकी करता दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने आपसी तालमेल से बाजारों की सुरक्षा मजबूत करने पर भी जोर दिया।
Next Story





