हरियाणा

सीटीएम और बीईओ का स्कूल में औचक निरीक्षण

Admindelhi1
7 Nov 2026 11:44 AM IST
सीटीएम और बीईओ का स्कूल में औचक निरीक्षण
x
सीटीएम और बीईओ ने स्कूल पहुंचकर किया निरीक्षण

हिसार: विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सिटी मजिस्ट्रेट रोहित कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी उमेद मील ने शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोडाखेड़ा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने 12वीं कक्षा में पहुंचकर विद्यार्थियों से भौतिक विज्ञान से संबंधित सवाल पूछे और उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रयोगात्मक कार्यों के बारे में भी जानकारी ली।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप से समझने और आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन दिया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध आधुनिक उपकरणों, थ्रीडी प्रिंटर तथा प्रयोगात्मक किट की स्थिति का जायजा लिया। विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए नवाचारी मॉडलों की भी सराहना की।

निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक स्टाफ के साथ बैठक भी की गई। बीईओ उमेद मील ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं लगाई जाएं और उन्हें प्रयोगात्मक तरीके से पढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाए।

Next Story