
हिसार: भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की जनकल्याणकारी गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ की अध्यक्षता में साेमवार काे हुई बैठक में जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना भाजपा की प्राथमिकता है।
बैठक में विधायक रणधीर पनिहार, चेयरमैन रवि सैनी, मेयर प्रवीण पोपली, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री अनूप धानक सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, सेवा संकल्प अभियान के संयोजक और विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।
जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और सामूहिक प्रयासों से सुनिश्चित होती है। इसलिए सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति दें और पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाएं।
बैठक में सेवा संकल्प अभियान के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। अभियान संयोजकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और उनमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया।
जिलाध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन जनसेवा, समर्पण और सामूहिक सहभागिता के आधार पर निरंतर कार्य कर रहा है। सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है।





