
हिसार: सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन से संबंधित हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन हिसार डिपो के वरिष्ठ उपप्रधान चुने जाने पर दयानंद सरसाना का भादरा बस स्टैंड पहुंचने पर कर्मचारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। कर्मचारियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद विकास चौधरी, भादरा के स्टैंड इंचार्ज पवन, सिरसा डिपो से सुमित बैनीवाल, अमरपुरा से पवन पूनिया, भिरानी से सुभाष परिचालक, बालसमंद से सुनील चालक, लुदास से अजीत चालक, उमरा से उमेद परिचालक, मंजीत परिचालक और सुनील ठेकेदार सहित भादरा बस स्टैंड पर मौजूद विभिन्न यूनियनों के कर्मचारी साथी उपस्थित रहे। सिरसा डिपो के कर्मचारियों ने भी दयानंद सरसाना के भादरा पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया।
यूनियन के राज्य उपप्रधान राजकुमार चौहान एवं डिपो के वरिष्ठ उपप्रधान दयानंद सरसाना ने इस अवसर पर कहा कि कर्मचारियों की मांगों के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा। पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और निजीकरण पर रोक लगाने जैसी मांगों को लेकर यूनियन मजबूती से लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि संगठन के हित में काम करते हुए इसे और मजबूत बनाया जाएगा तथा कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाया जाएगा।





