हरियाणा

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर सुखविंद्र गिल ने भाजपा पर साधा निशाना

Shantanu Roy
5 Oct 2023 4:41 PM IST
संजय सिंह की गिरफ्तारी पर सुखविंद्र गिल ने भाजपा पर साधा निशाना
x
टोहाना। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ED ने अरेस्ट कर लिया है। उनके दिल्ली वाले घर पर बुधवार सुबह 7 बजे ED की टीम पहुंची थी। 10 घंटे तक चली इस छापेमारी के बाद गिरफ्तारी हुई। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी के नेता भाजपा व केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। आप के हरियाणा प्रदेश संयुक्त सचिव सुखविंद्र गिल ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ्तारी भाजपा की बौखलाहट है।
भाजपा 2024 का लोकसभा चुनाव हार रही है। भाजपा को डर है, तो एक ही है वह है आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता। इसलिए वह आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हें। उन्हें लोगों से दूर रख कर भाजपा अपना राजनीतिक मकसद पूरा करना चाहती है। उन्होंने कहा जनता मूर्ख नहीं है, लोग समझ चुके हैं कि भाजपा को सत्ता से दूर कर आम लोगों की मूलभूत जरूरत पर काम करने वाली पार्टी को आगे लेकर आना है।
Next Story