हरियाणा

बस सेवा की मांग को लेकर छात्रों ने खोला मोर्चा, SDM को सौंपा ज्ञापन

Admindelhi1
18 Nov 2026 9:53 AM IST
बस सेवा की मांग को लेकर छात्रों ने खोला मोर्चा, SDM को सौंपा ज्ञापन
x
HRTC बस सेवा नियमित करने की मांग, छात्रों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

नाहन: हिमाचल प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह के विद्यार्थियों ने एचआरटीसी बस सेवा नियमित करने की मांग उठाई है। मंगलवार को छात्रों ने एसडीएम संगड़ाह को ज्ञापन सौंपकर नाहन-लोधिया घाटी-बाया-संगड़ाह-अंधेरी-सैंज-शिवपुर-भवाई मार्ग पर स्थायी बस संचालन की मांग की।

छात्रों ने बताया कि इस मार्ग पर नियमित बस सुविधा नहीं होने से कॉलेज आने-जाने में परेशानी होती है। समय पर बस नहीं मिलने के कारण कई बार उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है। बस सेवा की कमी से कर्मचारियों, मरीजों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विद्यार्थियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री और एचआरटीसी प्रबंधक को भी मांग-पत्र भेजा है। उन्होंने आग्रह किया कि इस मार्ग पर बस सेवा स्थायी की जाए और उसका समय छात्रों एवं स्थानीय लोगों की सुविधा के अनुसार निर्धारित किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

Next Story