हरियाणा

दिग्विजय सिंह चौटाला की इनसो की टीम का जिला परिषद पंचायत और ब्लॉक समिति में जबरदस्त प्रदर्शन

Shantanu Roy
27 Nov 2022 6:51 PM GMT
दिग्विजय सिंह चौटाला  की इनसो की टीम का जिला परिषद पंचायत और ब्लॉक समिति में जबरदस्त प्रदर्शन
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला की इनसो की टीम ने जिला परिषद ब्लॉक समिति तथा पंचायत चुनावों में जबरदस्त परचम लहराया है। उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह चौटाला इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। इन संगठन है जिसको लेकर किसी जमाने में इनेलो तथा दिग्विजय सिंह चौटाला आमने-सामने थे। इनसो का जन्म दिग्विजय सिंह चौटाला के पिता पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला के द्वारा किया गया था तब गठित की गई थी जब चौधरी ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा में मुख्यमंत्री हुआ करते थे। इनसो पर अधिकार जमाने का प्रयास इनेलो ने खूब किया मगर संवैधानिक रूप से इनसो क्योंकि डॉक्टर अजय सिंह चौटाला के द्वारा गठित की गई थी।
इसलिए इनेलो से विघटित होने के बावजूद इसका पूर्ण अधिकार जेजेपी के पास आ गया। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला पहले भी थे और जेजेपी बनने के बाद भी इस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। पिछले कुछ दिनों में दिग्विजय सिंह चौटाला जेजेपी के प्रधान महासचिव बनने के बाद इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दे चुके हैं। इनसो आज भी दिग्विजय सिंह चौटाला के पूर्ण मार्गदर्शन में चलती है। छात्र राजनीति की अगर बात की जाए तो इन्होंने जहां जयपुर के अंदर अपना परचम छात्र राजनीति में लहराया है वही पंजाब यूनिवर्सिटी के अंदर भी दिग्विजय सिंह चौटाला के मार्गदर्शन में इनसो ने अपना विस्तार किया है। इनसो मूल रूप से जेजेपी कि वह राजनीतिक शाखा है जिसका विस्तार युवा वर्ग में पूरे हरियाणा के अंदर करने का बीड़ा पूरी तरह से दिग्विजय सिंह चौटाला ने उठाया हुआ है।
Next Story