लव अफेयर के बाद Stressed , कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली

Bhiwani.भिवानी। भिवानी के रिवासा गांव निवासी चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल 34 वर्षीय कैलाश कुमार ने 'हर खुशी चली गई, जिंदगी चली गई' का स्टेटस डालकर खुद को गोली मार ली। परिजनों के अनुसार वह मानसिक तनाव में था। उसने आत्महत्या क्यों की, इसकी पुलिस जांच कर रही है। कांस्टेबल ने प्रेम विवाह किया था। भिवानी जिले के रिवासा गांव निवासी कैलाश कुमार ने गुरुवार देर रात चंडीगढ़ पुलिस कॉम्प्लेक्स में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से माथे पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिस समय कांस्टेबल ने आत्महत्या की, उस समय वह घर पर अकेला था, उसकी पत्नी और बेटा पार्क में टहलने गए थे। वह जिला न्यायालय में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था। खुद को गोली मारने से पहले उसने व्हाट्सएप पर स्टेटस डाला, जिसमें उसने लिखा कि हर खुशी चली गई, जिंदगी चली गई।मूल रूप से भिवानी निवासी कैलाश 2000 बैच का कांस्टेबल था।उसने वर्ष 2012 में प्रेम विवाह किया था। फिलहाल वह सेक्टर-43 स्थित जिला न्यायालय में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था। कैलाश जिला न्यायालय में वीआईपी ड्यूटी पर तैनात थे।
वीआईपी ड्यूटी के चलते उन्हें सर्विस रिवॉल्वर जारी की गई थी। फिलहाल वह पुलिस कॉम्प्लेक्स धनास के टावर नंबर 13 की छठी मंजिल पर फ्लैट नंबर 310 में अपनी पत्नी अमरवीर कौर और आठ वर्षीय बेटे दक्षु के साथ रहते थे। गुरुवार शाम करीब 6 बजे वह ड्यूटी से लौटे और परिवार के साथ खाना खाया। गुरुवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक उन्होंने अपनी ड्यूटी की। शाम करीब 6 बजे वह घर पहुंचे।रात करीब 9 बजे उन्होंने परिवार के साथ खाना खाया। पत्नी और बेटा पार्क में टहलने गए थे पुलिस के मुताबिक रात करीब 9:45 बजे कैलाश घर पर थे। उनकी पत्नी और बेटा नीचे पार्क में टहलने गए थे। इस दौरान कैलाश ने तेज आवाज में म्यूजिक बजाया और खुद को गोली मार ली। पड़ोस में रहने वाले पुलिस कर्मियों ने गोली की आवाज सुनी और नीचे जाकर कैलाश की पत्नी को इसकी जानकारी दी। गोली की आवाज सुनकर कैलाश की पत्नी तुरंत पार्क से फ्लैट पर पहुंची।
वह दरवाजा खोलकर अंदर गई तो कैलाश लहूलुहान हालत में बिस्तर पर पड़ा था। पास में ही उसकी सर्विस रिवॉल्वर पड़ी थी। उसके माथे पर गोली लगी थी। यह देख उसने शोर मचाया।जिसके बाद पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी आ गए। वे कैलाश को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी उदय पाल और सारंगपुर थाना प्रभारी हरमिंदरजीत सिंह मौके पर पहुंचे।सारंगपुर थाने से जांच अधिकारी एएसआई नरवीर सिंह ने बताया कि घर में किसी तरह की लड़ाई-झगड़े का कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आसपास रहने वाले पुलिसकर्मियों से बातचीत कर रही है।आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के पिता दलबीर और बड़ा भाई मुकेश गांव में खेतीबाड़ी करते हैं, जबकि मां कृष्णा गृहिणी हैं।





