हरियाणा

आवारा सांड ने सब्जी मंडी प्रधान पर किया हमला

Admin Delhi 1
22 July 2022 6:02 PM IST
आवारा सांड ने सब्जी मंडी प्रधान पर किया हमला
x

महेंद्रगढ़ न्यूज़: महेंद्रगढ़ शहर में आवार पशुओं का आंतक बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका द्वारा पशुओं को लेकर बनाए गए सभी प्लान फेल हो रहे हैं। आवारा पशु शहर के लोगों के लिए आफत बन चुके हैं। लेकिन नगर पालिका मौन बनी हुई है।

शुक्रवार की सुबह ने आवारा सांड ने सब्जी मंडी के प्रधान गोविंद सैनी को चपेट में ले लिया। सब्जी मंडी प्रधान को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है उनकी रीड की हड्डी में फक्चर हो गया है। वहीं सुबह करीब तीन बजे आवारा सांड बस स्टैंड की पार्किंग में आपस में लड़ पडे। आवारा पशुओं की लड़ाई में पार्किंग में लगाई गई जाली पूरी तरह से टूट गई। वहीं एक सांड को गंभीर चोट आई है। लोगों की सहायता से घायल सांड को उपचार के लिए गौशाला भिजवाया गया।

Next Story