हरियाणा

हत्या और जानलेवा हमले के आरोप में एसपीओ को किया गया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
26 Oct 2022 5:04 PM IST
हत्या और जानलेवा हमले के आरोप में एसपीओ को किया गया गिरफ्तार
x

सिटी क्राइम न्यूज़: हरियाणा में जींद के गंगोली गांव में पांच दिन पहले जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश में गोेली मारकर एक व्यक्ति की हत्या करने और पांच अन्य पर जानलेवा हमला करने के आरोेप में पूर्व फौजी औैर सूरजकुंड में तैनात एसपीओ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिल्लूखेडा पुलिस थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि कुलबीर को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेेश दिया गया। बीस अक्टूबर की इस घटना में धर्मपाल की गोली लगने से मौत हुई थी और पांच अन्य घायल हो गये थे।

Next Story