हरियाणा
तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, हुई मौत
Shantanu Roy
13 Nov 2022 6:47 PM GMT

x
बड़ी खबर
खरखौदा। आए दिन सड़क हादसे हो रहे है जहां बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गौरैया गांव के रहने वाले जंभू सिंह को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। सूरज सिंह ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह किराए के मकान में जाटौला गांव में रहते हैं। वह हलालपुर में स्थित रियल प्लाई फैक्टरी में कर्मचारी हैं। उनके भाई दीपक और चंदन तथा पिता जंभू सिंह भी फैक्टरी में ही कर्मचारी हैं। शनिवार दोपहर को वह फैक्टरी से ड्यूटी करके घर लौट रहे थे।
जब वह जाटौला-हलालपुर मार्ग पर पहुंचे तो सामने से उनके पिता जंभू सिंह भी साइकिल से फैक्टरी में जा रहे थे। वह अपनी साइकिल धीमी गति से सड़क के किनारे चला रहे थे। इसी दौरान जटौला की ओर से तेज रफ्तार कार वहां पर पहुंची। कार चालक ने लापरवाही करते हुए जोरदार टक्कर उनके पिता की साइकिल में पीछे से मार दी। इससे वह साइकिल से उछलकर सिर के बल सड़क पर जाकर गिरे। हादसे के बाद चालक अपनी कार लेकर भाग गया। वह राहगीरों की मदद से अपने पिता को खरखौदा सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया।
Next Story