
x
Sonipat सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में एक युवक की तेज धार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है, जिसके चलते 5 से 6 आरोपियों ने मौका देख कर को युवक को दबोच लिया और मौत के घर उतार दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
मृतक की पहचान सिसाना गांव निवासी अशोक के रूप में हुई है। जो परचून की दुकान पर काम करता था। खेतों में बने भट्ठे के पास उसकी दुकान थी। बड़े भाई रिंकू ने पुलिस को शिकायत देते हुए अमित, बलजीत, दीपक उर्फ मोनू, ईशु और रिशु के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।
खरखौदा थाना पुलिस को दी शिकायत में रिंकू ने बताया कि 15 जून की सुबह अशोक घर से दुकान पर जाने के लिए निकला था। लेकिन उसके बाद वह रात होने के बाद भी घर वापस नहीं लौटा। जब काफी समय बीत गया तो उसे फोन लगाया गया। लेकिन फोन बंद आ रहा था। जिसके बाद रिंकू को संदेह हुआ और वह अपनी मां और पत्नी को साथ इलाका खेतों के पास के लिए निकले।
गांव से निकलते ही कुछ 100 मीटर चलने के बाद अशोक को रिंकू ने जमीन पर पड़े हुए देखा, जिसे 5 से 6 युवक बेरहमी से मार रहे थे। आरोपियों के पास तेजधार हथियार भी थे। परिजनों को आता देख आरोपी वहा से फरार हो गए। पास जाके रिंकू ने चेक किए तो अशोक को मृत पाया। जिसके बाद तुरंत पुलिस को हत्या की सूचना दी गई। मौके पर पहुंच कर फॉरेंसिक विभाग ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने जांच–पड़ताल शुरु कर दी।
रिंकू ने बताया कि उससे पहल भी आरोपियों ने उन पर हमले किए है। कई बार जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसके लिए थाने में शिकायत भी दी गई थी। आरोपियों ने अशोक को योजना के तहत मौत के घाट
उतार दिया। 7 जून को भी अमित निवासी गांव गोहाना और बलजीत निवासी गांव सिसाना ने अशोक के साथ मारपीट की थी। तब डायल 112 पर कॉल कर के आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी गई थी।
इसके बाद 8 जून को फिर अशोक पर हमला कर दिया गया। इस बार मेडिकल बनवा कर अशोक ने थाने FIR दर्ज करवाई। पुलिस 9 जून को मामला दर्ज किया। जिसके बाद थाने की तरफ से दोनों पक्षों को थाने में बुलवाया गया। जहां दोनों के मध्य राजीनामा करवा दिया गए। राजीनामे के बाद थाने से बाहर निकलते ही आरोपियों ने दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
इसके बाद 15 जून को आरोपियों ने अशोक को जान से मारने की साजिश रची और उसे अंजाम दे दिया। अशोक को उसकी दुकान के बाहर ही उस पर चाकू, छुरी और लाठी–डंडों से हमला कर दिया। अशोक को बुरी तरह बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। घटनास्थल पर खून और मांस बिखरा हुआ था।
पुलिस ने रिंकू की शिकायत के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है, जिनकी तलाश जारी है। मृतक के शव पुलिस के कब्जे में है। जिसका पोस्टमार्टम होते ही शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
TagsSonipat चाकू–छुरीगोदा युवक हत्याआरोपी फरारSonipat knife-daggerGoda youth murderedaccused abscondingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





