हरियाणा

Sonipat: विमल किशोर ने 22 साल बाद संभाला प्रधान पद

Admindelhi1
20 Sept 2025 5:30 PM IST
Sonipat: विमल किशोर ने 22 साल बाद संभाला प्रधान पद
x

सोनीपत: सोनीपत के गुरुद्वारा रोड मार्केट एसोसिएशन के चुनाव में 22 वर्ष से लगातार प्रधान रहे व्यापारी एसोसिएशन के संयोजक विमल किशोर को एक बार फिर निर्विरोध प्रधान चुना गया। चुनाव प्रक्रिया शुक्रवार देर रात पूरी हुई। मतदान का समय रात 7 से 9 बजे तक रखा गया था।

सुबह तक कुल तीन नामांकन दाखिल हुए थे,जिनमें निवर्तमान प्रधान विमल किशोर, कृष्ण धवन और जितेंद्र शर्मा शामिल थे। लेकिन शाम तक कृष्ण धवन और जितेंद्र शर्मा ने अपने नामांकन वापस ले लिए और विमल किशोर के समर्थन की घोषणा की। इसके बाद उन्हें निर्विरोध प्रधान घोषित कर दिया गया। नवनियुक्त प्रधान ने कहा कि वे पहले की तरह व्यापारियों के हितों की रक्षा करेंगे। नई कार्यकारिणी का गठन सहमति से किया गया, जिसमें संदीप गिरधर को महासचिव, संदीप मल्होत्रा को सचिव, कृष्ण धवन और महिपाल को संरक्षक, जितेंद्र शर्मा को उप प्रधान, महेंद्र अरोड़ा को सहसचिव, विनय सेतिया को कैशियर तथा हितेश हसीजा और संजय मक्कड़ को सलाहकार नियुक्त किया गया।

विमल किशोर ने प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को परेशान करने की निंदा की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन का रवैया नहीं बदला तो सभी सोनीपत व्यापारी एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करेंगे।

Next Story