हरियाणा
Sonipat: नेशनल हाईवे पर ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर, तीन युवकों की मौत
Tara Tandi
4 July 2025 3:37 PM IST

x
Sonipat सोनीपत : बाइक और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर होने पर भीषण हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल है। घायलों में से एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिसे उपचाराधीन रखा गया है। हादसा नेशनल हाइवे 44 पर स्कॉर्पियो गाड़ी के बेकाबू होने के कारण हुआ।
चारों युवक आपस में दोस्त थे, और मुरथल ढाबे पर परांठे खाने के लिए घर से स्कॉर्पियो में सवार हो कर निकल गए। वापसी में जैसे ही स्कॉर्पियो सेक्टर 7 फ्लाईओवर के पास पहुंची तो स्कॉर्पियो अचानक बेकाबू हो गई। स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सामने चल रहे ट्रक से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के टकराते ही उसमें आग लग गई। राहगीरों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद दमकल विभाग टीम मौके पर पहुंची और आग को शांत किया। गाड़ी में से युवकों को बाहर निकाला।
एम्बुलेंस की सहायता से चारों युवकों को अस्पताल भेज दिया गया। जिसके बाद चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक युवक ने उपचार के दौरान द टॉड दिया। अन्य को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
मृतकों की पहचान सिरसिली निवासी सचिन, बागपत के बिरौली निवासी प्रिंस, शेखर उर्फ आदित्य के रूप में हुई है। घायल का नाम विशाल बताया जा रहा है। विशाल।भी बिनौली का ही रहने वाला है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
TagsSonipat नेशनल हाईवेट्रक-स्कॉर्पिय टक्करतीन युवकों मौतSonipat National Highwaytruck-scorpio collisionthree youths diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





