Sonipat: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

सोनीपत: थाना राई पुलिस ने शनिवार को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के गांव कुतुबपुर निवासी विकास के रूप में हुई है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
सोनीपत जिले के एक व्यक्ति ने थाना राई में शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी घर से कहीं चली गई है। उसे शक था कि विकास उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है।
थाना राई की उपनिरीक्षक पूजा ने पुलिस टीम के साथ नाबालिग लड़की के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए। इसके बाद महिला विशेषज्ञ और लीगल एड के माध्यम से उसकी काउंसलिंग करवाई गई। मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ी गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।





