हरियाणा
Sonipat: पुरानी दुश्मनी में चली गोलियां, क्रिकेट कोच की मौके पर मौत
Admindelhi1
4 Nov 2025 1:26 PM IST

x
सोनीपत: सोनीपत के गन्नौर में एक क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि हत्या गन्नौर में निकाय चुनाव की एक रंजिश के चलते हुई है। मामले की जांच जा रही है।
क्रिकेट कोच रामकरण एसडीएच सरकारी अस्पताल के पास थे। उसी समय गन्नौर का पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील लंबू वहां आया और रामकरण को गोली से भून दिया। रामकरण को आनन फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। रामकरण की बहु गन्नौर में वार्ड 12 से पार्षद हैं। आरोपी सुनील लंबू नगर पालिका का पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष रह चुका है। इसी साल मार्च में हरियाणा में निकाय चुनाव हुए थे। घटना के पीछे इसी चुनाव की कोई पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हत्या से पूरे इलाके में भय का माहौल हो गया।
Tagsसोनीपतपुरानीदुश्मनीगोलियांक्रिकेट कोचमौकेमौतSonipatold enmitybulletscricket coachspotdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





