हरियाणा

Sonipat: कैश वैन में आग, 50 लाख की नकदी बचाई गई

Admindelhi1
11 Nov 2025 12:27 PM IST
Sonipat: कैश वैन में आग, 50 लाख की नकदी बचाई गई
x

साेनीपत: पंजाब नेशनल बैंक की कैश वैन में अचानक आग लग गई।आग उस समय लगी जब वैन गाेहाना स्थित एटीएम में पैसे डालकर लाैट रही थी। आग लगने के वक्त वैन में 50 लाख रुपए का नकद रखा हुआ था। चालक की सूझबूझ से न केवल हादसा टला, बल्कि नकदी भी बच गई। जानकारी के अनुसार वैन सामान्य की भांति साेमवार की दाेपहर हिंदू कॉलेज के पास स्थित पीएनबी शाखा से नकदी लेकर निकली थी। वैन में पांच कर्मचारी सवार थे। इन कर्मचारियाें काे अलग-अलग एटीएम में नकदी डालनी थी।गाेहाना से वापस आते समय पुलिस लाइन के पास वैन के डेशबोर्ड में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी। आग लगते ही कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से दूरी बना ली और फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। समय रहते मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर करीब 30 मिनट में काबू पा लिया।

गनीमत रही कि न तो किसी व्यक्ति को चोट लगी और न ही कैश का नुकसान हुआ। फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। आग लगने के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। स्थिति सामान्य होने के बाद कैश को दूसरी वैन में सुरक्षित रूप से बैंक पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।

Next Story