हरियाणा

Sonipat: साइको किलर पूनम ने पूछताछ में किए रहस्योद्घाटन

Admindelhi1
17 Dec 2025 4:28 PM IST
Sonipat: साइको किलर पूनम ने पूछताछ में किए रहस्योद्घाटन
x

सोनीपत: गांव भावड़ और पानीपत में चार मासूम बच्चों की हत्या करने की आरोपी पूनम ने सीन रिक्रिएशन के दौरान पुलिस के सामने पहले भांजी और बाद में सो रहे बेटे की पानी में डुबोकर हत्या करने की बात कबूली है। पुलिस ने पूनम को मंगलवार को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस पूनम को भावड़ में उसके घर लेकर पहुंची लेकिन परिवार के किसी भी सदस्य ने बातचीत नहीं की।

पुलिस ने घटनास्थल पर निशानदेही कर उस टैंक का निरीक्षण किया जिसमें उसने अपने बेटे शुभम और ननद की बेटी इशिका को डुबोकर मारा था। यह टैंक उसके चचेरे ससुर पाल सिंह के मकान में बना हुआ है। पुलिस उस कमरे में भी पहुंची जहां वारदात को अंजाम देने के बाद पूनम चौबारे में कपड़े प्रेस कर रही अपनी ननद पिंकी के पास चली गई थी। पुलिस के अनुसार भावड़ निवासी नवीन के चाचा पाल सिंह परिवार सहित पानीपत के गांव नौल्था में एक शादी समारोह में गए थे। शादी में नवीन की पत्नी पूनम भी गई हुई थी।

1 दिसंबर को पूनम ने वहां पाल सिंह की छह वर्षीय पोती विधि को पानी से भरे टब में डुबोकर मार डाला था। पूनम ने स्वीकार किया कि अगस्त में उसने अपने मायके सिवाह में भी भतीजी जिया की पानी में डुबोकर हत्या की थी। पूनम ने बताया कि वह

सुंदर लड़‌कियों से नफरत करती थी। उसे भांजी इशिका से भी नफरत थी। वह उसे बहकाकर पानी के टैंक के पास लेकर गई थी। जहां पर उसने टैंक में इशिका को डुबो दिया था। उसके पांच से सात मिनट बाद उसे लगा कि वह फंस जाएगी।

आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। क्राइम सीन रोक्रिएट कर महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई गई हैं। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी ने पहले भांजी और बाद में बेटे को डुबोकर मारने की बात कही है।

Next Story