हरियाणा

Sonipat: सोनीपत में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर आयोजित कार्यक्रम

Admindelhi1
7 July 2026 9:19 AM IST
Sonipat: सोनीपत में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर आयोजित कार्यक्रम
x
राष्ट्र निर्माण में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद किया गया

सोनीपत: भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर सेक्टर-15 स्थित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के निवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी तथा अपने सिद्धांतों के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके विचार और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि युवाओं को डॉ. मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के सिद्धांतों पर चलने तथा उनके विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के लिए उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके जीवनकाल में थे।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता आजाद सिंह नहरा, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद बैरागी, पार्षद त्रिभुवन कौशिक, वरिष्ठ कार्यकर्ता आनंद हुड्डा, जिला उपाध्यक्ष अजय दहिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश और समाजहित में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Next Story