हरियाणा

Sonipat: निशांत यादव को जोधपुर टेनिस अकादमी की बड़ी जिम्मेदारी

Admindelhi1
26 Aug 2025 3:46 PM IST
Sonipat: निशांत यादव को जोधपुर टेनिस अकादमी की बड़ी जिम्मेदारी
x

सोनीपत: हरियाणा के खेल विश्वविद्यालय, राई के पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग (लॉन टेनिस) के छात्र निशांत यादव को जोधपुर की मालिनाथ टेनिस अकादमी में हेड कोच नियुक्त किया गया है। कुलपति अशोक कुमार ने मंगलवार को निशांत की इस उपलब्धि पर बधाई दी और इसे विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा का प्रमाण बताया।

कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि यहां से निकलने वाले विद्यार्थी देश की प्रतिष्ठित खेल अकादमियों में पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां साबित करती हैं कि विश्वविद्यालय की शिक्षा और प्रशिक्षण व्यवस्था उत्कृष्ट है।

अपनी नियुक्ति पर निशांत यादव ने कहा कि उनकी यह सफलता विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कोचिंग स्टाफ के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यहां खेल विज्ञान और परफॉर्मेंस एन्हांसमेंट की पढ़ाई ने उनके करियर को नई दिशा दी है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही विश्वविद्यालय के छात्र अंकित आर्य को खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, ग्वालियर में नियुक्ति मिली थी। इन उपलब्धियों से यह साफ है कि विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण न केवल विद्यार्थियों को पेशेवर कोच के रूप में तैयार कर रहे हैं, बल्कि उन्हें खेल विज्ञान और प्रदर्शन सुधार के क्षेत्र में भी अवसर दिला रहे हैं। विश्वविद्यालय का कहना है कि आने वाले समय में भी ऐसे ही और विद्यार्थी खेल जगत में अपनी पहचान बनाएंगे।

Next Story