हरियाणा

Sonipat: जगन्नाथ रथयात्रा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर : डॉ. अरविंद शर्मा

Admindelhi1
18 July 2026 11:02 AM IST
Sonipat: जगन्नाथ रथयात्रा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर : डॉ. अरविंद शर्मा
x
श्री जगन्नाथ रथयात्रा ने दिया एकता और भक्ति का संदेश

सोनीपत: सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा भारतीय सनातन संस्कृति, आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पावन यात्रा समाज को एकता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश देती है।

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा अपनी धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा के साथ स्वामी गुरुचरण दास सनातन धर्म समिति द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल हुए। उन्होंने गोहाना के मेन बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर से प्रारंभ हुई रथयात्रा में श्रद्धापूर्वक भाग लिया। रथयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दिव्य रथ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने भगवान श्री जगन्नाथ के समक्ष प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने के साथ-साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने रथयात्रा के सफल आयोजन के लिए स्वामी गुरुचरण दास सनातन धर्म समिति सहित सभी आयोजकों, स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज की सहभागिता से ही हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं निरंतर सशक्त होती हैं और नई पीढ़ी तक हमारे संस्कार पहुंचते हैं।

इस अवसर पर महंत कमलपुरी महाराज, संजय मेहंदीरत्ता, हिमांशु ग्रोवर, आजाद मलिक, रमेश खुराना, अंजू कालड़ा, नरेंद्र गहलावत, महेश तरीका, गोलू कपूर, राजकुमार कौशिक, कृष्ण जांगड़ा, विजय मग्गू, कृष्ण सैनी, सुरेश सेतिया, राजू बावा, गोपाल गेरा, बिजेंद्र सैनी आदि उपस्थित रहे।

Next Story