हरियाणा

Sonipat: समय पर विकास कार्य पूरे करने के लिए अधिकारियों को निर्देश

Admindelhi1
27 Jun 2026 11:29 AM IST
Sonipat: समय पर विकास कार्य पूरे करने के लिए अधिकारियों को निर्देश
x
शिक्षा विभाग की परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

सोनीपत: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में सभी विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के भीतर और निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, जिसके लिए उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

शुक्रवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा मंत्री ने वर्ष 2025-26 के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, व्यवहारिक कारणों से पूरे नहीं हो सके कुछ कार्यों के स्थान पर नए विकास कार्य शामिल करने के प्रस्तावों तथा बची हुई राशि के उपयोग और अतिरिक्त कार्यों की स्वीकृति पर भी विचार किया गया।

महिपाल ढांडा ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों के चयन में पिछड़े और अविकसित क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि जिले के सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों से प्राप्त विकास संबंधी मांगों को ध्यान में रखते हुए आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिले को कुल 22 करोड़ 27 लाख 84 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। इसमें 13 करोड़ 72 लाख 70 हजार रुपये सामान्य मद तथा 9 करोड़ 15 लाख 14 हजार रुपये एससीएसपी मद के तहत मिले। अब तक 18 करोड़ 89 लाख 11 हजार रुपये खर्च किए जा चुके हैं, जबकि 37 लाख 54 हजार रुपये की देनदारी अगले वित्तीय वर्ष के लिए लंबित है।

बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 22 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्ययोजना भी प्रस्तुत की गई, जिस पर विस्तृत चर्चा के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Next Story