हरियाणा

Sonipat: मामा के शोषण की सच्चाई बताई तो पति रह गया सन्न

Admindelhi1
13 Nov 2025 5:45 PM IST
Sonipat: मामा के शोषण की सच्चाई बताई तो पति रह गया सन्न
x

सोनीपत: सात साल पहले एक किशोरी जब महज 14 वर्ष की थी तब रिश्ते के मामा ने उससे दुष्कर्म किया। सालों तक वह शर्म और आरोपी की धमकी से डरी सहमी रही। शादी के बाद पति को आपबीती बताई। पति ने हिम्मत दी तो अब विवाहिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में एफआईआर कराई है।

खरखौदा थाना क्षेत्र की इस विवाहिता ने पुलिस एफआईआर में कहा है कि 2018 में वह अपने ननिहाल में रह रही थी। तब उसकी उम्र 14 साल थी। आरोप है कि ननिहाल में रिश्ते के मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। धमकी और बदनामी के डर से वह चुप रही। सितंबर में उसकी शादी हुई। उसने हिम्मत करके पति को आपबीती बताई।

पति ने उसका साथ दिया और पत्नी को खुद थाने लेकर पहुंचा और केस दर्ज कराने में मदद की। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मामले को बेहद संवेदनशीलता से लेते हुए जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एवं दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया गया है। तथ्यों के साथ जांच पूरी कर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Next Story