हरियाणा

Sonipat: बीडीपीओ दफ्तर में पानी निकासी की मांग को लेकर धूना प्रदर्शन

Admindelhi1
18 Jun 2025 10:22 AM IST
Sonipat: बीडीपीओ दफ्तर में पानी निकासी की मांग को लेकर धूना प्रदर्शन
x

सोनीपत: सोनीपतके खिजरपुर जाट माजरा गांव में पानी निकासी की मांग को लेकर ग्रामवासियों ने पंचायतस्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। तपती गर्मी में बीडीपीओ कार्यालयके बाहर जिला पार्षद संजय बड़वासनिया और ब्लॉक समिति सदस्य विकास शर्मा ने मंगलवार

को बाबा वाला धूना लगाकर धरना शुरू किया।

प्रदर्शनकारियों

ने आरोप लगाया कि गांव में तीन पाउंड सिस्टम के तहत करीब 50 से 60 लाख रुपये की लागतसे तालाब बनाए गए थे, लेकिन पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। बारिश में गांवमें जलभराव हो जाता है, जिससे बदबूदार पानी और दलदली हालात ग्रामीणों को भारी परेशानीमें डाल रहे हैं। जिलापार्षद संजय बड़वासनिया का कहना है कि वह ढाई वर्षों से जिला परिषद की बैठकों में इसमुद्दे को उठा रहे हैं। 13 अप्रैल को भी उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसकी जांचके लिए एसडीओ पंचायती राज, सचिन कुमार की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई

नहीं की। इसी के विरोध में यह अनोखा प्रदर्शन किया गया।

बड़वासनिया

ने पंचायत विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अधिकारियों को खुली

बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की मनमानी से विकास कार्यों में बाधाआ रही है और जनप्रतिनिधियों की भी नहीं सुनी जा रही। मौकेपर पहुंचे बीडीपीओ अंकुर और एसडीओ सचिन कुमार ने पांच दिनों के भीतर कार्य शुरू करवानेका आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन दो घंटे बाद समाप्त कर दिया गया। बड़वासनिया नेचेतावनी दी कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई, तो दोबारा प्रदर्शन होगा।

Next Story