हरियाणा
Sonipat: अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, 3 लाेगाें की मौत
Tara Tandi
28 Sept 2024 3:44 PM IST
x
Sonipat सोनीपत: सोनीपत की एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लग गई, जिससे कई कर्मचारी हताहत हो गए। हादसे में 3 कर्मचारियो की मौत हो गई है। घायलों को पीजीआई रोहतक भेजा गया है। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। यह फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। धमाके की वजह गैस सिलेंडर का लीक होना बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोनीपत के गांव रिढाऊ में एक घर में ही अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी चलाई जा रही थी, जिसमें अचानक आग लग गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। वही इस हादसे में 5-6 अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए, जिसके बाद उन्हें पीजीआई रोहतक ले जाया गया है। वहीं सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
घटना की जानकारी मिलती ही ACP जीत सिंह टीम सहित मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस फैक्टरी में 10-12 लोग काम करते थे। वहीं आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे तेज धमाके के साथ फैक्टरी में आग लग गई। आग और तेज आवाज से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं लोगों ने मामले की सूचना दमकल विभाग की टीम को दी। सूचना के बाद पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
ध्यान देने वाली बात ये है कि ये पटाखा फैक्टरी एक घर के अंदर अवैध रूप से चलाई जा रही थी, जिसकी जानकारी न तो प्रशासन को थी और न ही लोगों को थी। मिली जानकारी के अनुसार धमाके का कारण गैस सिलेंडर का लीक होना बताया जा रहा है। फैक्ट्री कब से चल रही थी, इस बारे में अभी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
TagsSonipat अवैध पटाखाफैक्ट्री ब्लास्ट3 लाेगाें मौतSonipat illegal firecracker factory blast3 people diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





