हरियाणा

Sonipat: स्वतंत्रता दिवस पर सोनीपत में चमकी प्रतिभाओं की उपलब्धियाँ

Admindelhi1
15 Aug 2025 7:47 PM IST
Sonipat: स्वतंत्रता दिवस पर सोनीपत में चमकी प्रतिभाओं की उपलब्धियाँ
x

सोनीपत: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने वीरांगनाओं, स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों तथा शहीदों के परिजनों को शुक्रवार को विशेष सम्मान देकर समारोह की गरिमा बढ़ाई। पुलिस लाईन के नजदीक बने शहीदी स्मारक पर जाकर उन्होंने पुष्पचक्र भेंट करते हुए वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी डा. रीटा शर्मा व मेयर राजीव जैन भी मौजूद रही।

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि आज पूरा भारत तिरंगामय है, हर गली, हर घर तिरंगे के रंग में रंगा है और हर कौने में देशभक्ति की गूंज है।

तिरंगा हमारे इतिहास, संघर्ष और सपनों का जीवंत प्रतीक है। भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। जब-जब दुश्मन ने भारत की अस्मिता पर चोट पहुंचाने का प्रयास किया है, तब-तब हमारे देश के जवानों ने दुश्मन को करारा जवाब देने का काम किया है।

डा. शर्मा ने वीरांगनाओं तथा स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों और शहीदों के परिजनों को विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर शांता जैन, रामप्यारी, साहबो देवी, दयाकौर, विद्या देवी, केसर देवी, रामदेवी, विना शर्मा, शकुंतला देवी, विरेन्द्र कुमार, धर्मवीर पालीवाल, मांगे राम, सतप्रकाश शर्मा, जयकिशन पांचाल, सुरेन्द्र सिंह, अमित आर्या, दयानंद आंतिल, जोगिन्द्र, नरेश, मास्टर सुरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सरोहा, रणधीर सिंह, पीके अग्रवाल, प्रेमलता, महेन्द्र सिंह, मंगत सिंह, शीला देवी और आजाद शामिल रहे। वीर नारियों में कृष्णी देवी, समरती, नाहनी देवी, कमला, संतरा, निर्मला देवी, प्रेमवती, बिमला देवी, संतोष देवी, रोशनी देवी, उर्मिला और संतोष देवी का सम्मान किया गया।

डॉ. शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। सम्मानित व्यक्तियों में समाजसेवी कृष्ण पाल शर्मा, प्रवीन, जे अग्रवाल, हितेश कौशिक, चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. नीतिन व डॉ. निखिल, खेल क्षेत्र से कुश्ती कोच कुलबीर राणा, जेवलिन थ्रो खिलाड़ी साकेत कुण्डू, भूपेन्द्र सचदेवा तथा शिक्षा, बिजली, सामाजिक सेवा, प्रशासन, पुलिस और कारागार विभाग के अनेक अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

मार्च पास्ट प्रतियोगिता में अंडर ऑफिसर शिवानी के नेतृत्व में एनसीसी सीनियर विंग की टुकड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरियाणा पुलिस (पुरुष) की टुकड़ी द्वितीय रही जबकि प्रिया के नेतृत्व में आदर्श पब्लिक स्कूल ककरोई की हिन्दूस्तान गाइड (गर्ल्स) की टुकड़ी ने तृतीय स्थान पाया। कैबिनेट मंत्री ने इन विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को भी सम्मानित किया गया, जिससे समारोह में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।

Next Story