
सोनीपत: गन्नौर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत गन्नौर विधानसभा में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा नकेाली। तिरंगा यात्रा के विधानसभा संयोजक एवं नपाध्यक्ष अरुण त्यागी की देखरेख में आयोजित यात्रा में पूर्व भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक, आजाद नेहरा, जिला संयोजक एवं जिप अध्यक्षा मोनिका दहिया, जिला महांमंत्री नीरज कुमार ठरु ने भी शिरकत की।
यात्रा 51 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई। शहर के रेलवे स्टेशन से शुरू हो कर रेलवे रोड से होते हुए नई अनाज मंडी परिसर में आकर संपन्न हुई। देवेंद्र कौशिक ने कहा कि तिरंगा हम सभी के लिए आन-बान-शान का प्रतीक है। हमारे वीर सपूत इस तिरंगा के मान-सम्मान में अपने प्राणों की आहूति दी हैं। उन सभी वीर सपूतों को याद कर उनको नमन करने के लिए यह यात्रा निकाली जाती है। अरुण त्यागी ने कहा कि यह यात्रा से युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करती है तथा राष्ट्र के प्रति कतृव्य निभाने का संकल्प दिलाती है। जिला महांमंत्री नीरज कुमार ठरु ने कहा कि हमे इस आजादी को जीवंत रखना है। इस मौके पर, निशांत छौक्कर, योगेश कौशिक, दीपक कामी के अलावा विभिन्न वार्डों के पार्षद, मनोनित पार्षद व स्कूली छात्र मौजूद रहे।





