हरियाणा

Sonipat: पेयजल संकट दूर करने की दिशा में कदम, पांच करोड़ की पाइप लाइन का शिलान्यास

Admindelhi1
5 Sept 2026 10:51 AM IST
Sonipat: पेयजल संकट दूर करने की दिशा में कदम, पांच करोड़ की पाइप लाइन का शिलान्यास
x
क्षेत्र को मिलेगी बेहतर पेयजल सुविधा, पांच करोड़ की पाइप लाइन का शिलान्यास

सोनीपत: भाजपा के बरोदा हलके के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान ने गांव मुंडलाना में पांच करोड़ रुपये की लागत से बिछाई जाने वाली भूमिगत पेयजल पाइप लाइन का शुक्रवार को शिलान्यास किया। पाइप लाइन के माध्यम से पूरे गांव में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इसके शुरू होने के बाद ग्रामीणों को पेयजल की कमी से राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रदीप सांगवान ने कहा कि ग्रामीण विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। गांवों में पेयजल, सड़क, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मुंडलाना में पेयजल पाइप लाइन शुरू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया।

शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों ने प्रदीप सांगवान का फूलमालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गांव में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह काम काफी अहम है। पाइप लाइन बिछने के बाद घरों तक पेयजल की आपूर्ति सुचारु होने में मदद मिलेगी।

प्रदीप सांगवान ने विकास कार्य के लिए मिली पांच करोड़ रुपये की राशि पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बरोदा हलके के गांवों में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध करा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।

इस मौके पर मुंडलाना मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच इंद्रपाल, गांव के सरपंच शिवनारायण, डॉ. राममेहर राठी, रामेश्वर लठवाल, बिक्रम, बलबीर खोखर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Story