हरियाणा

Sonipat: मोदी सरकार के 12 साल सेवा और सुशासन के नाम : डॉ. अरविंद शर्मा

Admindelhi1
11 Jun 2026 7:49 AM IST
Sonipat: मोदी सरकार के 12 साल सेवा और सुशासन के नाम : डॉ. अरविंद शर्मा
x
मोदी सरकार के कार्यकाल को सेवा और सुशासन का दौर बताया

सोनीपत: सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है और आज विश्व भारत की बात गंभीरता से सुनता है।

बुधवार को आदर्श नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में उन्होंने हवन में आहुति दी और जलाभिषेक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित भंडारे का शुभारंभ भी किया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंद शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद शुरू हुई विकास यात्रा ने भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने सुशासन, पारदर्शिता, विकास और गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत डिजिटल क्रांति में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने रक्षा, अंतरिक्ष, आधारभूत ढांचा, रेल, सड़क और ऊर्जा क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित किए हैं।

इस अवसर पर रीटा शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story