हरियाणा
Sonepat: पिस्टल के बल पर दुकान में लूट, दुकानदारों में बना खौफ ; पुलिस जांच में जुटी
Tara Tandi
31 Aug 2024 12:52 PM IST

x
Sonepat सोनीपत: हरियाणा में बदमाश के हौसले बुलंद हो गए, आपको बता दे कि हरियाणा में दिनदहाड़े एक लूट की वारदात सामने आई है। जहां दो बदमाश पिस्टल के बल पर दुकान के गले से करीब ₹25000 निकाल कर मौके से फरार हो गए। वह अब क्षेत्र के दुकानदारों में खौफ का माहौल बना हुआ है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की जा रही है।
बता दे कि इस वारदात को केवल 1 मिनट में अंजाम दिया गया। आप CCTV फुटेज में देख सकते हैं कि दो अपराधी यहां बिस्वामिल मार्किट में एक मोबाइल की शॉप में वारदात को अंजाम दे रहे हैं और गल्ले से रुपए निकालने के बाद दुकानदार को धमकी देकर बड़े आराम से बगैर किसी डर खोफ के आरोपी फरार हो जाते हैं।
राहुल ने बताया कि उसकी जठेड़ी रोड पर मोबाइल की शॉप है। उन्होने बताया कि उसकी दुकान में दो युवक आए। एक युवक ने सिर में हेलमेट पहन रखा था। उसके साथी ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। एक बदमाश की पीठ पर बैग था। दोनों ने दुकान में घूसते ही पूछा कि मनी ट्रांसफर करता है क्या।
जब राहुल ने मना कर दिया तो एक आरोपी ने पिस्तौल निकाल ली। उसे गोली मारने की धमकी दी गई। उसे बोला गया कि जो पैसे उसके पास है। उन्हें दे दो, वरना गोली मार देंगे। एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल अड़ा दी। उसके बाद उन्होंने गल्ले से 20-25 हजार रुपए निकाल लिए और मोबाइल भी ले गए।
दोनों आरोपियों ने कहा कि यदि शोर मचाया तो गोली मारकर छली कर देंगे। बता दे कि दोनों बदमाश बाहर खड़ी बाइक से फरार हो गए। बाइक पर भी कोई नंबर प्लेट नहीं थी। राई थाना प्रभारी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। आरोपियों की सीसीटीवी की मदद से पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
TagsSonepat पिस्टल बलदुकान लूटदुकानदारों खौफपुलिस जांच जुटीSonepat pistol forceshop lootedshopkeepers scaredpolice investigation underwayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





