हरियाणा

90 लाख रूपए की लागत से सरकारी स्कूलों में लगे सोलर सिस्टम का हुआ उद्घाटन

Shantanu Roy
7 Aug 2022 9:55 PM IST
90 लाख रूपए की लागत से सरकारी स्कूलों में लगे सोलर सिस्टम का हुआ उद्घाटन
x
बड़ी खबर

टोहाना। हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने गांव डांगरा से 20 गांवो के राजकीय स्कूलों के लिए सोलर सिस्टम का उद्घाटन किया। जिसमें करीब 90 लाख रूपए की लागत आई। इस दौरान देवेंद्र सिंह बबली ने पंचायत विभाग के एक पौधा विश्वास का अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने बर्मिंघम में भारत के लिए पदक जीतने वाले हरियाणा के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने उप-राष्ट्रपति बनने पर जगदीप धनखड़ को भी शुभकामनाएं दी। बबली ने कहा कि पंचायत एवं विकास विभाग की ओर से 5 अगस्त से तीन दिवसीय पौधारोपण एक पौधा विश्वास का अभियान की शुरुआत की गई थी। जिसके तहत आज पौधारोपण भी किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के 20 गांवों के सरकारी स्कूलों में सोलर लाइट सिस्टम लगाया गया, जिससे बच्चों को फायदा मिलेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले तथा देश के शहीदों को नमन करते हुए, अपने घर पर तिरंगा जरूर लगाएं।
Next Story