हरियाणा

Sirsa: सिरसा में युवक की गोली लगने से मौत, आत्महत्या की आशंका

Admindelhi1
26 Jun 2026 3:05 PM IST
Sirsa: सिरसा में युवक की गोली लगने से मौत, आत्महत्या की आशंका
x
गोली लगने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

सिरसा: सिरसा जिले के डबवाली उपमंडल में एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव कमरे में खून से लथपथ मिला और उसकी कनपटी पर गोली लगी हुई थी। पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल भी बरामद किया है। शव का डबवाली के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

गांव रिसालियाखेड़ा निवासी कृष्ण कुमार का बेटा सचिन अपने कमरे में गुरुवार को मृत अवस्था में मिला। परिजनों के अनुसार सचिन सुबह नहीं उठा तो उसे जगाने के लिए कमरे में गए। दरवाजा खोला तो सचिन चारपाई पर मृत पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार सचिन के कनपटी पर गोली लगी हुई थी। घटनास्थल से पुलिस ने एक अवैध पिस्तौल बरामद किया है। फिलहाल युवक की मौत के सही कारणों और उसके पास पिस्तौल कैसे पहुंची, इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार बरामद अवैध पिस्तौल के आधार पर आम्र्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सचिन के मोबाइल को भी अपने कब्जे में लिया है और कॉल डिडेल खंगाली जा रही है ताकि अवैध पिस्तौल सप्लायर का पता लगाया जा सके। सचिन की मौत कैसे हुई इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Next Story