हरियाणा

Sirsa: आप नेता पर हमले के विरोध में कार्यकर्ताओं ने एसपी से मुलाकात की

Admindelhi1
30 April 2026 9:56 AM IST
Sirsa: आप नेता पर हमले के विरोध में कार्यकर्ताओं ने एसपी से मुलाकात की
x

सिरसा: आम आदमी पार्टी नेता सुरजीत सिंह बेगू पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पार्टी कार्यकर्ता बुधवार को सिरसा के पुलिस अधीक्षक से मिले और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पार्टी जिलाध्यक्ष हैप्पी रानियां ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवालिया निकल चुका है। बीती 21 अप्रैल की रात सुरजीत सिंह को घर जाते वक्त कार सवार युवकों ने पहले तो उनके बाइक को टक्कर मारी। टक्कर लगने से सुरजीत सिंह बाइक सहित रोड़ पर गिर गए। इसके बाद कार से उतरे तीन युवकों ने हथोड़ों और बेसबाल डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सुरजीत सिंह के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हुए और ग्रामीणों को देखकर हमलावार कार में सवार होकर भाग गये। जाते-जाते भी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर गए।

मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार सुरजीत सिंह को 9 चोटें लगी हैं, मेडिकल रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने एसपी से मांग की कि सुरजीत सिंह पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा आप पार्टी आंदोलन करेगी।

एसपी दीपक सहारण ने बताया कि डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में जांच टीम बनाई गई है और जल्द से जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा।

Next Story