हरियाणा

Sirsa: अफीम और प्रतिबंधित गोलियों के साथ तीन गिरफ्तार

Admindelhi1
19 Sept 2026 5:27 PM IST
Sirsa: अफीम और प्रतिबंधित गोलियों के साथ तीन गिरफ्तार
x
तीन आरोपियों के कब्जे से अफीम-गोलियां बरामद

सिरसा: पुलिस ने जिले क्षेत्र से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से अफीम व प्रतिबंशित नशीली गोलियां बरामद की गई। तस्करों की पहचान सिरसा निवासी कर्मजीत सिंह, अर्पण व विनोद के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने शनिवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान सिरसा शहर के सूरतगढिय़ा चौक क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया, जो कि पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसका पीछा कर उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 108 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान कर्मजीत सिंह के रूप में हुई। इसके अलावा पुलिस ने लाखों रुपये की हेरोइन तस्करी मामले में मुख्य तस्कर अर्पण को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है।

डबवाली पुलिस ने एक युवक को तीन हजार प्रतिबंधित नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। एएनसी स्टाफ प्रभारी रणजोध सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक मेडिकल नशा बेचने की फिराक में है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को डबवाली के अलीकां रोड क्षेत्र से काबू कर उसके कब्जे से करीब तीन हजार प्रतिबंधित नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद किए। आरोपी युवक की पहचान सिरसा निवासी विनोद के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि बरामद गोलियों को ड्रग विभाग के हवाले कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Next Story