हरियाणा

सिरसा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह पकड़ा, दो गिरफ्तार

Admindelhi1
22 Sept 2026 4:55 PM IST
सिरसा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह पकड़ा, दो गिरफ्तार
x
सिरसा में बाइक चोर गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई

सिरसा: पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को जिले के ऐलनाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जिला क्षेत्र में तीन अन्य वारदातें करनी कबूल की है। गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों में राजस्थान के पीलीबंगा निवासी प्रदीप कुमार व ऐलनाबाद निवासी जनकराज शामिल हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि ऐलनाबाद निवासी विनोद कुमार की शिकायत पर बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी जनकराज व प्रदीप को ऐलनाबाद क्षेत्र से चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की तीन अन्य वारदातें करनी भी कबूल की।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि युवक नशा करने के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है। उधर, पुलिस ने नाबालिग लडक़ी का अपहरण करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। बड़ागुढा थाना प्रभारी ने बताया थाना क्षेत्र में पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई बहला-फुसलाकर घर से अपने साथ ले गया।

पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर नाबालिग लडक़ी को बरामद कर महिला अधिवक्ता एवं महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में बयान दर्ज किए तथा उसकी काउंसलिंग और मेडिकल जांच करवाई गई। आरोपी राजिंद्र को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Next Story