हरियाणा

Sirsa: एएसआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई पूरी, बर्खास्तगी आदेश जारी

Admindelhi1
16 Jun 2026 10:29 AM IST
Sirsa: एएसआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई पूरी, बर्खास्तगी आदेश जारी
x

सिरसा: पुलिस ने करीब चार करोड़ रुपये की अफीम बरामदगी मामले में बड़ा खुलासा किया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी की अफीम तस्करी में संलिप्तता सामने आने से पुलिस महकमे में हडक़प मचा हुआ है। जांच में सामने आया है कि अफीम बरादगी के वक्त हेरा-फेरी गई है। पुलिस ने इस मामले में डिंग थाना में तैनात एएसआई रणबीर सिंह को बर्खास्त कर दिया है।

एएसपी आदर्शदीप सिंह ने सोमवार को पत्रकारवार्ता में इसका खुलासा करते हुए बताया कि एएसआई रणबीर सिंह की मामले में संलिप्तता पाए जाने पर उसे बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद पुलिस ने आरोपी एएसआई रणबीर सिंह को गिरफ्तार कर सिरसा पुलिस को सौंपा है। आरोपी के खिलाफ डिंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि एएसआई रणबीर सिंह एक माह पहले ही हांसी से तबादला होकर सिरसा आया था और वह डिंग थाना में तैनात था।

एएसपी ने बताया कि फतेहाबाद पुलिस द्वारा अफीम के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी शमशेर ने पूछताछ के दौरान एएसआई रणबीर सिंह के तस्करी नेटवर्क में शामिल होने का खुलासा किया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि राजस्थान व हरियाणा पुलिस ने बीती 12 जून को सिरसा क्षेत्र से एक ट्रक से 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामद की थी। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक किशना राम को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने ट्रक मालिक गगनदीप सिंह को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया तथा मुख्य सप्लायर राजस्थान निवासी सुखराम को बीते दिवस गिरफ्तार किया था। पुलिस अब बरामद अफीम का दोबारा वजन करवाएगी ताकि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सके। एएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रकरण की जांच अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) चंडीगढ़ को सौंप दी गई है।

Next Story