हरियाणा

Sirsa: नशा तस्करी पर शिकंजा, पुलिस ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार

Admindelhi1
28 July 2026 6:41 PM IST
Sirsa: नशा तस्करी पर शिकंजा, पुलिस ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार
x
जिले में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सिरसा: पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिले क्षेत्र से आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान जितेंद्र सिंह, लखविंद्र सिंह, विजय सिंह, जगदीश, रवि कुमार, राजेंद्र, सहीराम व सुनील कुमार के रूप में हुई है।

सीआईए सिरसा प्रभारी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान गुरु तेग बहादुर नगर सिरसा क्षेत्र मे मौजूद थी। इसी दौरान सामने से बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए जो कि पुलिस की गाड़ी को देखकर बाइक को वापस मोडक़र खिसकने का प्रयास करने लगे।

पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें रोका और तलाशी ली तो उनके कब्जे से छह ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा डबवाली पुलिस ने गांव कालुआना क्षेत्र से बाइक सवार रवि कुमार व राजेंद्र को सात ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इसी तरह एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने गांव गोरीवाला क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों विजय सिंह व जगदीश को को छह ग्राम हेरोइन सहित दबोचा है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से दो बाइक भी जब्त की हैं।

सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने चूरापोस्त तस्करी मामले में वांछित दो आरोपियों राजस्थान के बीकानेर जिला निवासी सहीराम व सुनील को 11 साल बाद ऐलनाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार वर्ष 2015 में शहर थाना क्षेत्र में चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के समीप बिना नंबर प्लेट लावारिस खड़ी एक पिकअप गाड़ी से 140 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया था। इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान आरोपियों की पहचान राजस्थान के बीकानेर जिला निवासी सहीराम व सुनील कुमार के रूप में हुई थी। दोनों वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

Next Story