हरियाणा
Sirsa: कष्ट निवारण समिति की बैठक में सीएम का एक्शन, एसडीओ व एएसआई निलंबित
Admindelhi1
24 July 2026 9:34 AM IST

x
सिरसा में शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई, बिजली निगम के एसडीओ पर गिरी गाज
सिरसा: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को सिरसा में चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायतें सुनी। बैठक में मुख्यमंत्री ने बिजली निगम के एक एसडीओ और रानियां थाना के एएसआई को सस्पेंड करने के आदेश दिए । बैठक में 19 शिकायतें रखी गई, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का निपटारा किया गया।
बैठक से पहलेे मुख्यमंत्री ने 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने वीटा दुग्ध संघ द्वारा स्थापित 20 हजार लीटर क्षमता वाले दुग्ध शीतकरण केंद्र का लोकार्पण और नागरिक अस्पताल सिरसा परिसर स्थित इंटीग्रेटेड ड्रग रिकवरी सेंटर का भी शुभारंभ किया।
Tagsसिरसाकष्ट निवारणसमितिबैठकसीएमएक्शनएसडीओएएसआईनिलंबितSirsagrievance redressalcommitteemeetingCMactionSDOASIsuspendedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





