हरियाणा

Sirsa: रिश्वत लेते एएसआई पकड़ा गया, 20 हजार रुपये लेकर एसपीओ फरार

Admindelhi1
7 Sept 2026 10:45 AM IST
Sirsa: रिश्वत लेते एएसआई पकड़ा गया, 20 हजार रुपये लेकर एसपीओ फरार
x
एएसआई 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, एसपीओ रिश्वत लेकर फरार

सिरसा: हिसार एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने सिरसा जिले के डबवाली में तैनात एएसआई जगजीत सिंह को एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी को निकालने की एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। वहीं बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद एसपीओ राजबीर सिंह रिश्वत की राशि लेकर वहां से फरार गया।

एसीबी टीम उसकी तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार हिसार एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने इंस्पेक्टर सत्यवान के नेतृत्व में रविवार को गोल बाजार चौकी में रेड कर एएसआई को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। मामला शहर थाना डबवाली में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले से जुड़ा है। इसमें श्री मुक्तसर साहिब पंजाब निवासी बबलू आरोपी है। आरोप है कि आरोपी को मुकदमे से निकालने के एवज में गोल बाजार चौकी में तैनात एएसआई जगजीत सिंह ने 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने ट्रैप लगाया। रविवार को टीम इंस्पेक्टर सत्यवान के नेतृत्व में गोल बाजार चौकी पहुंची। योजना के अनुसार रिश्वत की रकम दी गई। इसी दौरान एएसआई जगजीत सिंह को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। बताया गया है कि मौके पर मौजूद एसपीओ राजबीर सिंह रिश्वत की रकम लेकर वहां से भाग गया। एसीबी टीम उसकी तलाश कर रही है।

Next Story