हरियाणा

Sirsa: अर्जुन चौटाला ने रानियां में नई योजनाओं का शुभारंभ किया

Admindelhi1
18 Aug 2025 7:21 PM IST
Sirsa: अर्जुन चौटाला ने रानियां में नई योजनाओं का शुभारंभ किया
x

सिरसा: रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला ने सोमवार को रानियां हलके में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने सदैव रानियां क्षेत्र के विकास के लिए समर्पण भाव से कार्य किए हैं और यही वजह है कि रानियां के लोग भी उन्हें अपने परिवार का अंग मानते हैं। विधायक अर्जुन चौटाला ने गांव मंगाला, चकराइयां, मौजद्दीन, गिदड़ांवाली, ढाणी प्रताप, ओटू, फिरोजाबाद, रामपुर थेड़ी, रणजीतपुर थेड़ी, संतावाली, भड़ोलावाली, जीवन नगर, दलीपनगर आदि में जिला परिषद की ओर से प्रदत्त राशि व विधायक कोटे से करवाए गए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन करने के बाद ग्रामीणों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि वे रानियां हलके के गांवों व शहर का समान रूप से विकास करने के पक्षधर हैं और विकास करने में पैसे की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा, हलकाध्यक्ष हरमीत सिंह पंडोरीवाला, युवा इनेलो जिलाध्यक्ष भगवान सिंह कोटली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद बेनीवाल, धर्मवीर नैन, जिला पार्षद रवि मंगाला, इनेलो के प्रदेश सचिव कश्मीर सिंह करीवाला, डबवाली के हलकाध्यक्ष मंदर सिंह सरां, चंद्र फिरोजाबाद, संदीप कंबोज आदि अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Next Story