हरियाणा

Sirsa: साइबर अपराध रोकने के लिए लॉन्च हुआ ‘अभेद्य ऐप’

Admindelhi1
7 May 2026 5:38 PM IST
Sirsa: साइबर अपराध रोकने के लिए लॉन्च हुआ ‘अभेद्य ऐप’
x
'डिजिटल सुरक्षा को लेकर पुलिस की नई पहल"

सिरसा: पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने कहा कि अभेद्य ऐप से साइबर अपराधों पर रोक लगेगी और संदिग्ध नंबरों का डेटा बैकएंड में सुरक्षित रहने से अपराधियों तक पहुंचाना भी आसान होगा। एसपी दीपक सहारण ने गुरुवार को साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक कर डिजिटल ठगी से सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि अभेद्य ऐप साइबर सुरक्षा की ढाल के रूप में काम करेगा। यह एप अंतरराष्ट्रीय, वर्चुअल और मास्क किए गए संदिग्ध नंबरों से आने वाली कॉल्स व व्हाट्सएप संदेशों को उपयोगकर्ता तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देता है।

एचडीएफसी बैंक के सहयोग से शुरू किए गए ड्यूल ओटीपी सिस्टम के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और 25 लाख रुपये से अधिक राशि वाले खातों में बड़े लेनदेन के समय दो ओटीपी की आवश्यकता होगी। एक ओटीपी खाताधारक और दूसरा परिवार के विश्वसनीय सदस्य के पास जाएगा। दोनों ओटीपी दर्ज होने के बाद ही ट्रांजेक्शन पूरा होगा। इससे जल्दबाजी और मानसिक दबाव में होने वाली ठगी पर रोक लगेगी। एसपी ने बताया कि वर्तमान समय में डिजिटल अरेस्ट नामक साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है।

एसपी ने स्पष्ट किया कि कोई भी सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल के माध्यम से ऐसी कार्रवाई नहीं करती। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि बैंक डिटेल्स, पासवर्ड और ओटीपी किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें तथा लॉटरी, इनाम या डराने वाले संदेशों के झांसे में न आएं।

Next Story