
x
Haryana हरियाणा : हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या में एक और नया खुलासा हुआ है। सुनील और शीतल के बीच चार साल की दोस्ती छह माह पहले टूट गई थी।
दोनों में करीब 20 दिन पहले दोबारा बातचीत होने लगी थी। उनकी नजदीकियां इतनी बढ़ गई थी कि सुनील ही उसे शूटिंग पर लेकर जाता था। पुलिस पूछताछ में सुनील ने बताया कि वारदात के दिन भी वह दिनभर शीतल के साथ ही रहा। सुनील ने स्वीकार किया है कि उन्होंने शराब पार्टी भी की थी। हरियाणवी मॉडल शीतल की हत्या के मामले में आरोपी शीतल के दोस्त सुनील को पुलिस ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले रखा है।
रिमांड के दौरान उसने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। पूछताछ में सुनील ने बताया कि चार साल पहले मित्तल मॉल में वह काम करता था। वहीं एक ब्यूटी पार्लर में सिम्मी भी काम करती थी। जहां दोनों की दोस्ती हुई थी। इसके बाद वह लंबे समय तक उनकी दोस्ती रही। करीब छह माह पहले उनके बीच अनबन हो गई थी। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे। लेकिन पिछले 15-20 दिन से एक बार फिर उनकी बातचीत शुरू हो गई थी और उनकी दोबारा फिर से नजदीकी बढ़ने लगी थी।
इसके बाद वह शीतल को शूटिंग पर लेकर जाने लगा। बीते शनिवार को वारदात से पहले वह शीतल को अपनी कार से अहर गांव में गोशाला के पास लेकर गया था। वहां पर उसकी शूटिंग थी। दिनभर वह उसी के साथ रहा। रात को करीब 10 बजे शूटिंग खत्म होने के बाद दोनों वहां से निकले थे। उन्होंने कार में ही शराब पी थी। इसके बाद शीतल के पास किसी युवक का फोन आया तो उसने गुस्से में उसकी हत्या कर दी और चाकू को वहीं पास की झाड़ियों में छुपा दिया था।
Tagsछह माहरिश्तापैचअपकत्लSix monthsrelationshippatch upmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





